अंबाह: अम्बाह में नगर पालिका का अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज़, दुकानदारों को सख्त चेतावनी
Ambah, Morena | Nov 20, 2025 अंबाह नगर पालिका ने गुरुवार को नगर पालिका चौराहे से पोरसा चौराहे तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। दुकानों के सामने बढ़े शेड, कब्जे और अवैध सामान हटाए गए। कुछ दुकानदारों द्वारा दोबारा अतिक्रमण लगाने पर टीम ने सख्त चेतावनी दी। साथ ही सड़क पर पड़ी निर्माण सामग्री के लिए एक निर्माणाधीन भवन पर ₹10,000 का चालान किया गया।