नरपतगंज प्रखंड के फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार की सुबह बथनाहा–बीरपुर मुख्य मार्ग पर भंगही गैस प्लांट के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। पश्चिम दिशा से तेज रफ्तार में आ रहा यूरिया खाद लोड कंटेनर एक विशाल पेड़ से जोरदार टकराया, जिससे पेड़ की टहनी टूटकर पीछे से आ रही सवारी लोड सीएनजी ऑटो के ऊपर गिर गई। हादसे में सीएनजी पर सवार आधे दर्जन यात्री गंभीर रूप से