सासाराम: अकोढीगोला में विवाहिता की हुई मौत, मृतका के परिजनों ने पति पर लगाया गला दबाकर हत्या करने का आरोप
Sasaram, Rohtas | Aug 20, 2024 एक विवाहिता का गला दबाकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना अकोढीगोला की बताई जा रही है जहां एक पति पर ही अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या का आरोप लगा है। कुछ साल पूर्व दोनो ने भाग कर शादी की थी और 15 दिन पहले दोनो अपने गांव लौटे थे। लेकिन दोनो के बीच कुछ बात को लेकर विवाद चल रहा था और आज सुबह पत्नी की लाश घर मे पाई गई है। और मौके से पति फरार हो गया है