सासाराम: डीआरडीए सभागार में डीएम नवीन कुमार ने उद्योग विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, दिए कई दिशा-निर्देश
Sasaram, Rohtas | Aug 20, 2024 सासाराम के डीआरडीए सभागार में डीएम नवीन कुमार की अध्यक्षता में उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त,जिला पंचायती राज पदाधिकारी जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक सहित कुल 18 बैंकों के डीसीओ और मैनेजर उपस्थित हुए। बैठक में डीएम नवीन कुमार में PMEGP के लक्ष्य को पूरा करने का सभी बैंकों को निर्देश दिये।