भर्जुना में खेत में काम करते समय बुजुर्ग किसान दंपत्ति पर लाठी से हमला, पीड़ित किसान सतना के कोलगवां थाना पहुंचे
भर्जुना मे बुजुर्ग किसान रामलखन विश्वकर्मा पत्नी के साथ अपने खेत मे कृषि कार्य कर रहा था । तभी पारिवारिक दबंग गया विश्वकर्मा बद्री विश्वकर्मा और रामजी विश्वकर्मा गाली गलौज देने लगे । विरोध करने पर बुजुर्ग किसान रामलखन विश्वकर्मा व उसकी पत्नी को लाठी से पीट दिया । सोमवार दोपहर 1230 बजे घायल बुजुर्ग किसान पत्नी के साथ कोलगवां थाने मे रिपोर्ट दर्ज करा दी है ।