ग्वालियर गिर्द: झांसी रोड इलाके में आधी रात घर में विस्फोट, एक ही परिवार के तीन लोग झुलसे
झांसी रोड इलाके में आतिशबाजी में बीती रात अचानक विस्फोट होने से एक ही परिवार के 3 लोग घायल हो गए।घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती कराया गया है। कैंसर पहाड़िया के नजदीक गड्ढे वाले मोहल्ले में रहने वाला रफीक के घर अचानक विस्फोट हो गया था। यहां आतिशबाजी रखी हुई थी। इसमें नजमा उनका बेटा साहेब और नातिन इनायत गंभीर रूप से झुलस गई।