उज्जैन में बीते दिन से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। ठंडी हवाओं के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक ने बुधवार 3:00 बजे के लगभग बताया कि मौसम में यह बदलाव देश के दो सक्रिय सिस्टमों के कारण देखने को मिल रहा है — एक बंगाल की खाड़ी में मौथा तूफान और दूसरा अरब सागर में बना चक्रवात। इन दोनों के प्रभाव से देश के कई हिस्सों में