भोगांव: बिछवां के गांव करीमगंज में विवाहिता जेवरात लेकर घर से हुई गायब, पति ने थाने में दी गुमशुदगी लिखाने के लिए तहरीर
सोमवार को गांव करीमगंज निवासी गुलशन कुमार पुत्र सुनील कुमार ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी पत्नी अंजू रविवार की दोपहर लगभग तीन बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई है। जो अपने साथ जेवरात भी ले गयी है। पत्नी को हर जगह तलाशा पर उसका कहीं पता नहीं चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की छानवीन शुरू की है।