भोगांव: बेवर थाना क्षेत्र के सदर चौराहा स्थित राजपूत ज्वेलर्स की दुकान पर आभूषण देखने के बहाने झपट्टा मारकर आभूषण लेकर भागा युवक
बेवर थाना क्षेत्र के सदर चौराहा स्थित राजपूत ज्वेलर्स की दुकान पर आभूषण देखने के बहाने एक युवक झपट्टा मारकर आभूषण लेकर भाग गया। बताया जा रहा है कि युवक गहने देखने के बहाने आया और देखने के दौरान ही गहने की दिखाई जा रही प्लेट से झपट्टा मार कर भाग गया। पीड़ित स्वर्णकार की सूचना पर पुलिस जांच में जुटी है।