पटना ग्रामीण: लालू यादव द्वारा गांधी मैदान में दिए गए बयान को लेकर भाजपा युवा मोर्चा ने गांधी मैदान थाने में दर्ज कराई शिकायत
बीते 3 मार्च को पटना के गांधी मैदान में आयोजित रैली के दौरान राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव ने कहा था कि, प्रधानमंत्री मोदी असली हिंदू नहीं हैं और अगर होते तो अपनी मां के मृत्यु पर मुंडन जरूर करते जिसको लेकर विभिन्न नेताओं द्वारा विभिन्न प्रतिक्रियाएं दी गई तो वहीं गांधी मैदान थाने में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है।