पटना ग्रामीण: पटना नगर निगम का गंगा में क्रूज पर हुई बोर्ड की बैठक में 2054 करोड़ का बजट पारित
पटना नगर निगम का 2054 करोड़ का बजट पारित किया गया। सोमवार को मेयर सीता साहू की अध्यक्षता में निगम बोर्ड की बैठक गंगा में क्रूज पर आयोजित की गई। बजट में हर घर नल-जल योजना पर सबसे अधिक 115 करोड़ रुपए खर्च करने का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा, कूड़ा वाहन के लिए 18 करोड़ रुपए, स्ट्रीट लाइट और हाई मास्ट लाइट के इंस्टॉलेशन पर 3 करोड़ रुपए खर्च किया जायगा।