पटना ग्रामीण: मित्र मंडल कॉलोनी से पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की बरामद, एक कारोबारी गिरफ्तार एवं जाइलो गाड़ी भी हुई जब्त
पटना के फुलवारी शरीफ स्थित मित्र मंडल कॉलोनी से सोमवार को पुलिस ने एक गाड़ी से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त किया है। इसके साथ ही पुलिस ने एक गाड़ी को बरामद किया है। जब्त किए गए शराब की कीमत लगभग 4 लाख रुपए बताई जा रही है।जाइलो गाड़ी पर लाल बत्ती और बिहार सरकार का बोर्ड लगा हुआ था जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। साथ में एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है।