सोमवार शाम 5:00 बजे लगभग घुघली रेलवे ढाले पर अचानक भीषण जाम लग गया, जिससे राहगीरों व वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बताया जा रहा है कि इन दिनों लग्न का समय चल रहा है, जिसके कारण सड़क पर वाहनों का दबाव सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना अधिक है। भीड़भाड़ बढ़ने से रेलवे ढाला पार करने में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।जाम में फंसे दोपहिया, चारपहिया वा