सिलाव: नालंदा थाना पुलिस ने न्यायालय के एक वारंटी को बड़गांव से गिरफ्तार किया
Silao, Nalanda | Jun 22, 2025 नालंदा थाना पुलिस ने न्यायालय के एक वारंटी को बड़गांव से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी बड़गांव निवासी दाहु मांझी का पुत्र सरजुग मांझी है। नालंदा थानाध्यक्ष ने रविवार की दोपहर 1 बजे बताया की सरजुग मांझी के खिलाफ न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था उसी वारंट के आधार पर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है।