कांके: पतरातू घाटी में ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
Kanke, Ranchi | Mar 31, 2026 पतरातू घाटी में ट्रक की चपेट में आने से मंगलवार सुबह करीब दस बजे एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। घटना की सूचना पर काफी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।