गुना नगर पालिका के वार्ड 29 बांसखेड़ी में 12 नवंबर देर शाम को बिना मुंडेर की पुलिया में घर जा रहा व्यक्ति अंधेरे में गिर गया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। एक व्यक्ति ने पुलिया में कूद कर गिरे व्यक्ति को बचाया, घायल होने पर उसे अस्पताल भेजा गया है। लोगों ने कहा, बिना मुंडेर की पुलिया पर अंधेरा रहता है, सुरक्षा के कोई इंतजाम नही है। पुलिया भी क्षतिग्रस्त है।