लटेरी: लटेरी में उपार्जन केंद्रों पर फसल खरीद के लिए एसडीएम ने बुलाई कर्मचारियों की बैठक
Lateri, Vidisha | Oct 24, 2024 लटेरी एसडीएम विनीत तिवारी ने उपार्जन केंद्रों पर फसल खरीदी को लेकर कर्मचारियों की बैठक बुलाई है इस बैठक में संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे लटेरी एसडीएम विनीत तिवारी ने बताया है कि 25 अक्टूबर से सोयाबीन की फसल उपार्जन केंद्रों पर खरीदी का कार्य शुरू किया जा रहा है इसकी व्यवस्थाओं को लेकर आज संबंधित कर्मचारियों की बैठक बुलाकर दिशा निर्देश जारी किए गए हैं