नरवर: नगर में सप्तम नवरात्रि पर भक्ति की धूम, जागरण व माता की चौकी का भव्य आयोजन
नरवर में चैत्र नवरात्रि के सप्तम दिवस पर भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर मां जगदंबा की विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और माता की चौकी का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर भक्ति गीतों और जयकारों से गुंजायमान रहा। शुक्रवार रात्रि में आठ बजे जागरण कार्यक्रम आयोजित हुआ, जो देर रात तक चला। भगवान शिव और माता पार्वती की आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का