मावली: लदानी गांव में किसान संगोष्ठी का आयोजन, रासायनिक उर्वरकों के दुष्प्रभाव के बारे में किया गया जागरूक
Mavli, Udaipur | Oct 16, 2025 उदयपुर जिले के लदानी गांव में गुरुवार शाम 5 बजे तक किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें रासायनिक उर्वरकों से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में किसानों को जागरूक किया गया। संगोष्ठी में लदानी सहित आसपास के गाँवों से सैंकड़ों किसानों ने भाग लिया। क्षेत्रीय प्रबंधक रविकांत, एरिया प्रबंधक अनिल भट्ट ने किसानों को रासायनिक उर्वरकों का उपयोग कम करने की सलाह दी।