नागौर: नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने पर्यावरण के मुद्दे को उठाते हुए जोधपुर बंद का समर्थन किया
Nagaur, Nagaur | Jan 18, 2025 नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने शनिवार शाम 7:30 बजे अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए पर्यावरण के मुद्दे को उठाते हुए जोधपुर बंद का समर्थन किया। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा सत्ता में बैठे कुछ नेता और सरकारी अधिकारी विकास के नाम पर कॉर्पोरेट लोगों के साथ मिलकर कृषि योग्य और उपजाऊ भूमि सोलर कम्पनियों को दे रहे है।