पटोरी: पटोरी व विद्यापतिनगर में नीलगायों का आतंक, रबी फसलों को भारी नुकसान होने से किसान परेशान
पटोरी और विद्यापतिनगर प्रखंड में नीलगायों के झुंड रबी फसलों को लगातार बर्बाद कर रहे हैं, जिससे किसान भारी आर्थिक संकट में हैं। गेहूं, मक्का, आलू, सरसों, मटर और बकुला जैसी फसलें नीलगायों का शिकार बन रही हैं। सिमरी, मनियारपुर, गढ़सिसई, कांचा, सोठगामा, बंगराहा, बालकृष्णपुर मड़वा, मऊ धनेशपुर उत्तर, शेरपुर ढेपुरा, साहिट और वाजिदपुर पंचायतें अधिक प्रभावित हैं।