ब्यौहारी: छूही गांव में बाइक सवार को ट्रैक्टर ने मारी थी ठोकर उपचार के दौरान महिला ने तोड़ा अस्पताल में दम मामला दर्ज
पपौंध थाना क्षेत्र के छूही गांव में दो दिनों पहले एक सड़क हादसा हुआ था बाइक में सवार महिला एवं उसके पुत्र को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ठोकर मार दी थी जिसमें महिला गंभीर घायल हुई थी महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई है। शनिवार की सुबह पुलिस ने बताया कि मामले पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है ट्रैक्टर चालक और वाहन फरार है जल्दी से गिरफ्तार किया जाएगा।