ब्यौहारी: ब्यौहारी के बोचरो गांव में पति की पिटाई से पत्नी की मौत
पति ने पत्नी की बेरहमी पूर्वक पिटाई कर दी। जिस कारण गंभीर रूप से घायल पत्नी का दम अस्पताल में टूट गया। यह घटना ब्योहारी थाना क्षेत्र के ग्राम बोचरो की है। पत्नी की मौत के बाद आरोपी पति फरार हो गया है उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है शुक्रवार सुबह थाना प्रभारी मोहन पड़वार ने जानकारी दी की परिवारिक बात को लेकर पति-पत्नी का विवाद हुआ था।