दरभंगा शहर में एक अद्भुत और आश्चर्यजनक घटना देखने को मिली। लहेरियासराय रेलवे स्टेशन गेट के पास फिलहाल जहां लोग देखने के लिए लगातार पहुंच रहे थे। एक गाय ने एक ही समय में दो बच्चों को जन्म दिया। यह दृश्य देखने के बाद आसपास के लोग हैरान रह गए और धीरे-धीरे यह खबर पूरे इलाके में जंगल की आग की तरह फैल गई। मौजूद लोगों ने रविवार को दोपहर 3.30 बजे जानकारी दी।