औरैया: ककोर मुख्यालय पर जिलाधिकारी डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा, सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक ही लाइसेंसधारी कर सकेंगे खनन
जिलाधिकारी ने बताया अवैध खनन को लेकर कप्तान साहब और हमारे द्वारा जो कि हमारा लीगल पट्टा है उस पर हमने पिछले महीने करवाई की है थी और जो रुल था उसका उल्लंघन किया जा रहा था। जिसको लेकर कुछ गाड़ियां सीज की गई थी। करीब 35 से 40 लख रुपए का जुर्माना लगाया गया था और जमा भी कराया गया। बताया सदर तहसील में एक जेसीबी 5 ट्रैक्टर हम लोगों ने जप्त किया।