औरैया: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरमूपुर के लापता बच्चे स्कूल जाने के लिए निकले थे, पुलिस ने मथुरा से किया बरामद
कोतवाली क्षेत्र के बरमुपुर गांव निवासी दीपक तोमर के दो बच्चे शुक्रवार सुबह स्कूल जाने के लिए निकले थे। जहां से लापता हो गए थे। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। दीपक तोमर ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में बताया कि उनका 14 वर्षीय बेटा सूर्यभान सिंह और 8 वर्षीय बेटी तृशा सिंह शहर के ही जे पी इंटर नेशनल स्कूल के छात्र हैं। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे स्कूल जाने के