उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे राज्य स्थापना सप्ताह के अंतर्गत, निर्धनता उन्मूलन की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया। ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के तहत चयनित 90 निर्धन महिलाओं को उद्यम संचालन के लिए ब्याज मुक्त ऋण के चेक वितरित किए गए। इन अल्ट्रा पुअर पैकेज लाभार्थियों को गाय पालन, बकरी पालन व मुर्गी पालन हेतु प्रदान किये।