झाबुआ: कल्याणपुरा पुलिस ने 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार, मिली बड़ी सफलता
Jhabua, Jhabua | Apr 30, 2025 30 अप्रेल दोपहर 2 बजकर 16 मिनिट पर जानकारी देकर झाबुआ पुलिस ने बताया कि पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल के निर्देशानुसार कल्याणपुरा पुलिस ने 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी राकेश वसुनिया निवासी झायडा को गिरफ्तार किया है। उक्त बदमाश पर कई अपराध दर्ज है जो कि पिछले लंबे समय से फरार चल रहा था। जिसे कल्याणपुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।