राहुवास: बांदीकुई में रालावास गांव के हीरा लाल महावर को भीम रत्न अवॉर्ड देकर किया गया सम्मानित
Rahuwas, Dausa | Apr 16, 2024 अंबेडकर युवा जन जाग्रति मंडल निहालपुरा एंव भीम जाग्रति संघ बैजूपाड़ के संयुक्त तत्वाधान में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि राजेंद्र प्रसाद मीणा विधायक महवा द्वारा हीरालाल महावर निवासी रालावास सहित कई प्रतिभाओं को शिक्षा, खेल और समाजसेवा के क्षेत्र में नाम रोशन करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया ।