बौंली: बौंली थाना पुलिस ने पीपलवाड़ा गांव में की कार्रवाई, अवैध बजरी परिवहन कर रही ट्रैक्टर ट्रॉली को किया ज़ब्त
क्षेत्र में लगातार मिल रही अवैध बजरी परिवहन की शिकायतों को लेकर बौंली पुलिस एक्शन में है।बौंली पुलिस ने आज शुक्रवार सुबह 6:00 बजे पीपलवाड़ा गांव में कार्रवाई को अंजाम दिया है।थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी परिवहन कर रही एक ट्रैक्टर ट्राॅली को जब्त किया।हालांकि चालक मौके से फरार हो गया।जिसके बाद बौंली थाना पर एमएमडीआर एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया।