खुरई: तहसील में बने प्रतीक्षालय में 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। शहरी पुलिस ने पहचान के बाद परिजनों के हवाले किया शव।
Khurai, Sagar | Jul 23, 2024 खुरई के तहसील परिसर में बने प्रतीक्षालय में सुबह लगभग 9 बजे एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। शहरी थाना पुलिस ने शव की पहचान शाम तक कर ली। मृतक शास्त्री वार्ड निवासी अश्वनी पिता राजाराम अहिरवार उम्र 55 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने शाम को पोस्ट मार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और मर्ग कायम कर मामला जांच में ले लिया।