मल्हारगंज: नो टोबैको डे पर इंदौर में जागरूकता रैली, छत्रीबाग से राजवाड़ा तक 200 डॉक्टरों ने लिया भाग
इंदौर में विश्व तंबाकू निषेध दिवस यानि नो टोबैको डे के अवसर पर एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली छत्रीबाग से शुरू होकर ऐतिहासिक राजवाड़ा तक निकाली गई। इस अभियान में शहर के लगभग 200 डॉक्टरों ने भाग लिया और लोगों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। जिसमें आयोजकों ने बताया कि रैली के दौरान डॉक्टरों ने जागरूकता का संदेश दिया।