अजीतमल: अंतराम टोल प्लाजा पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का सपाइयों ने किया स्वागत, उन्होंने सरकार पर साधा निशाना
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। रविवार शाम करीब 5 बजे पूर्व मुख्यमंत्री कार द्वारा इटावा जा रहे थे कि तभी अनन्तराम टोल प्लाजा पर सपाइयों ने उनका स्वागत कर अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाए। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार कुंभ को राजनीतिक अखाड़ा बनाए हुए है।