फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के चकसकरन गांव में मोरंग लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर एक बाइक को टक्कर मार गुमटी में जा घुसा। ट्रैक्टर सवार चालक और बाइक सवार युवक घायल हो गया। घटनम के बाद अफरा तफरी का माहौल रहा। हालांकि ट्रैक्टर को अनियंत्रित देख गुमटी संचालक कूदकर जान बचाई। पुलिस मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुट गई।