जलालाबाद: मोहल्ला गोपाल नगर की महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
शाहजहांपुर जनपद के नगर जलालाबाद के मोहल्ला गोपाल नगर निवासी महिला नीतिका गुप्ता पति सोल्जर गुप्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई ।मौत की खबर लगते ही मायके वालों ने हंगामा काटा। वही मृतका के पिता अरविंद गुप्ता की तहरीर पर पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।