मुंगेर: नगर निकायों के कार्यों की समीक्षा बैठक प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रमंडलीय सभागार में संपन्न हुई
Munger, Munger | Feb 24, 2024 बैठक में होल्डिंग टैक्स वसूली, हर घर नल जल योजना, नली गली योजना, सफाई व्यवस्था, अतिक्रमण की समस्या आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। वहीं बड़हिया के कार्यपालक पदाधिकारी की अनुपस्थिति तथा सूर्यगढ़ा के कार्यपालक पदाधिकारी के कार्य प्रणाली पर असंतोष व्यक्त करते हुए उनसे स्पष्टीकरण का निर्देश दिया। इस अवसर पर नगर आयुक्त मुंगेर निखिल धनराज सहित अन्य उपस्थित थे ।