औरैया: औरैया पुलिस की बड़ी सफलता: 111 गुमशुदा मोबाइल बरामद, लाखों की संपत्ति लौटाई गई, एसपी ने जनहित में की अपील
पुलिस को एक उल्लेखनीय सफलता हाथ लगी है। स्वाट और सर्विलांस टीम के संयुक्त प्रयासों से विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 111 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 17 लाख रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई से न केवल लोगों की खोई हुई संपत्ति वापस मिली है, बल्कि पुलिस की सक्रियता और प्रतिबद्धता भी सामने आई है। यह सफलता अपर पुलिस महानिदेशक कानप