कवर्धा: मिनिमाता चौक के पास स्कूटी सवार व्यक्ति को ट्रक ने मारी टक्कर, स्कूटी चालक घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
मामला कवर्धा थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के मिनी माता चौक पास कि घटना है। जहाँ रात 10 बजे के करीब ट्रक क्रमांक CG 04 NR 4842 ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दिया। जिसमे स्कूटी सवार घायल हो गई।इधर टक्कर में स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। स्कूटी चालक को घायल अवस्था में डायल 112 कि टीम ने जिला अस्पताल कवर्धा में भर्ती कराया है।