धार: सीनियर कन्या छात्रावास में नेहरू युवा केंद्र ने किया स्वच्छता ही सेवा जागरूकता का आयोजन, डिप्टी कलेक्टर रहीं मौजूद
नेहरू युवा केंद्र धार द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर को स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है। तारा पारगी उपनिदेशक नेहरू युवा केंद्र धार के मार्गदर्शन में 2 अक्टूबर गांधी जयंती सीनियर कन्या छात्रावास परिसर में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा समारोह जागरूकता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी सहायक आयुक्त जनजाति कार्य आशा परमार रही।