धार: जेतपुरा स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण का केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने किया निरीक्षण, खिलाड़ियों से की चर्चा
केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने जेतपुरा के भारतीय खेल प्राधिकरण का निरीक्षण कर खिलाड़ियों से चर्चा की।केंद्र सरकार में महिला एवं बाल विकास केंद्रीय राज्यमंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर मंगलवार को भारतीय खेल प्राधिकरण कुशाभाऊ ठाकरे खेल प्रशिक्षण केंद्र जेतपुरा धार का निरीक्षण कर आवासीय खिलाड़ियों से चर्चा की।