धार: जेतपुरा स्थित श्री लक्ष्मी गोशाला में आयोजित गौ तर्पण कार्यक्रम में शामिल हुई केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर
धार के जेतपुरा स्थित श्री लक्ष्मी गौशाला में गौ माता की आत्मा की शांति हेतु गौ तर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम महिला एवं बाल विकास विभाग की केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, भाजपा के जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी, भाजपा मीडिया प्रभारी संजय शर्मा, समिति अध्यक्ष नरेश राजपुरोहित एवं समिति के अन्य द्वारा गौ माता का पूजन किया।