बीसलपुर: शराब दुकान के सेल्समैन से ₹38000 की लूट के मामले में दियोरिया कला पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
दियोरिया कला शराब की दुकान बंद कर घर जाते समय शराब भट्टी के सेल्समैन से एक बाइक पर सवार दो अज्ञात लुटेरों ने मारपीट करते हुए सेल्समैन के पास मौजूद एक पिट्ठू बैग लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस में खलबली मच गई प्रभारी निरीक्षक राजीव रंजन श्रीवास्तव तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे गंभीर रूप से घायल सेल्समैन को इलाज हेतु सीएचसी भेजा है