बंगाणा: एक माह बाद थानाकलां-भाखड़ा मार्ग भूस्खलन के कारण बंद रहने के बाद बहाल हुआ
Bangana, Una | Oct 12, 2025 लगभग एक महीने से भूस्खलन के कारण बंद पड़ा थानाकलां.भाखड़ा मार्ग आखिरकार रविवार को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया। शाम 5 बजे लोक निर्माण विभाग बंगाणा के एसडीओ संजीव गौतम ने बताया कि मार्ग को आधिकारिक रूप से खोल दिया गया, जिसके बाद वाहन गुजरने लगे हैं।