सिमडेगा: सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत
सिमडेगा के जोराम पंचायत के अंबापानी में जबरदस्त सड़क दुघर्टना में केराटोली निवासी गुलशन कुल्लू की रविवार को 4 बजे दर्दनाक मौत हो गई।ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रखंड प्रमुख बिपिन पंकज मिंज एवं थाना को दी। सूचना के बाद पुलिस एवं प्रखंड प्रमुख घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने आक्रोश में सड़क जाम किया एवं मुवावजा की मांग पर अड़े रहे।