बरेली: अलीगंज थाना पुलिस ने छेनैती की घटना में शामिल दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
एसएसपी बरेली के निर्देशन पर चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत अलीगंज थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर अमरोली गांव के मोड़ से अनिल पुत्र रमेश कश्यप निवासी ग्राम गईनी थाना अलीगंज जरीफ पुत्र सत्तार निवासी ग्राम गैनी थाना अलीगंज को एक मोबाइल फोन एक तमंचा 315 बर एक जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है।