मोकामा: कुख्यात चोर मिक्की को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, चार गिरफ्तार
Mokameh, Patna | Mar 25, 2026 मोकामा थाना क्षेत्र के संकरवार टोला में बीती रात एक अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर अपराधी के परिजनों ने हमला बोल दिया। मुख्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। मोकामा थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने बुधवार की शाम लगभग 6 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम कुख्यात चोर मिक्की को गिरफ्तार करने उसके ठिकाने पर पहुंची थी।