तिल्दा: तिल्दा नेवरा क्षेत्र में जनसुनवाई के दिन किसानों ने दी सामूहिक आत्मदाह करने की चेतावनी
Tilda, Raipur | Jun 19, 2024 पर्यावरण विभाग द्वारा तिल्दा समीपस्थ ग्राम तारासीव में आयोजित जनसुनवाई पर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया है। लगातार अपने को ठगा महसूस करने वाले ग्रामीण अब कंपनी के खिलाफ एकजुट हो गए हैं। ना तो जमीन का उचित मुआवजा मिला और ना ही नौकरी और पगार, इसको लेकर प्रभावित लगभग 1500 किसानों ने कहा कि जनसुनवाई रद्द नहीं करने पर उसी दिन सामूहिक आत्मदाह करेंगे।