उदयपुर जिले के भटेवर में आयोजित कब्बडी खेलकूद प्रतियोगिता सीजन 2 में लिटिल एंजल ने विजेता व कालेश्वर क्लब उपविजेता का खिताब जीता। मंगलवार शाम 7 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता में पंचायत स्तरीय 5 टीमो के बीच खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। फाइनल मुकाबले में लिटिल एंजल टीम ने कालेश्वर क्लब को हराकर विजेता का खिताब हासिल किया।