उमरेठ: हनुमान मंदिर कोसमी में बाबा हनुमान का फूलों से श्रृंगार, छह दिनों तक होगा आयोजन
सिद्धपीठ हनुमान मंदिर कोसमी में शनिवार को बाबा हनुमान का फूलों से श्रृंगार किया गया। फूलों से बने वस्त्र प्रतिमा को पहनाए गए। हनुमान जंयती तक छह दिनों तक लगातार महाभिषेक किया जाएगा। प्रतिमा का श्रंगार भी प्रतिदिन किया जाएगा।जय श्रीराम ग्रुप ने शनिवार को एक बजे मंदिर में आयेाजित कार्यक्रम में भक्तों से शामिल होने की अपील की है।