पीथमपुर: पीथमपुर में अमानक पॉलीथिन पर नगर पालिका की कार्रवाई, 5 किग्रा पॉलीथिन ज़ब्त, जुर्माना वसूला
Pithampur, Dhar | Sep 29, 2025 औद्योगिक नगरी पीथमपुर में नगर पालिका ने 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत अमानक प्लास्टिक पॉलीथिन के उपयोग पर छापेमार कार्रवाई की है। इस दौरान 2700 रुपये का जुर्माना लगाते हुए और 5 किलोग्राम से अधिक अमानक पॉलीथिन जब्त की गई।